केवटी रनवे: कोयला स्थान चौक के समीप पीकप वैन की ठोकर से स्वास्थ्य विभाग के बीसीएम घायल, डीएमसीएच रेफर।
घायल व्यक्ति सीएचसी केवटी-रनवे में बीसीएम के पद पर कार्यरत प्रमोद कुमार है। बताया जाता है कि दरभंगा-जयनगर एनएच 527 बी के कोयला स्थान के समीप सामने से आ रहे पीकप वैन की ठोकर से घायल हो गये। घायल स्थिति में उन्हें सीएचसी केवटी-रनवे में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद डीएमसीएच रेफर कर दिया।