केवटी रनवे: केवटी थाना परिसर में विवादित भूमि के निष्पादन हेतु जनता दरबार का किया गया आयोजन
आयोजित जनता दरबार में भुमि संबंधी विवाद से जुड़े 3 मामला आया। जिसे सुनने व समझने के बाद सीओ भास्कर कुमार मंडल ने 2 मामले का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया। वहीं 1 मामले को सुरक्षित रखते हुए उसके लिए अगली तिथि निर्धारित किया है। मौके पर केवटी थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर रंजीत शर्मा व प्रभारी अंचल निरीक्षक दिपक कुमार आदि मौजूद थे।