केवटी रनवे: समैला गांव में पुलिस ने छापेमारी कर मारपीट मामले में दो एनबीडब्लू वारंटी को किया गिरफ्तार।
रैयाम थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर सुरज कुमार गुप्ता ने बताया कि मारपीट मामले के एनबीडब्लू वारंटी समैला गांव निवासी वकील मिश्रा व उमेश मिश्रा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में उपस्थापन हेतु भेज दिया है। इस मामले में उसके खिलाफ एसीजेएम प्रथम न्यायालय दरभंगा से वारंट निर्गत किया गया था।