केवटी रनवे: रैयाम थाना की पुलिस ने रैयाम गांव में अपहरण मामले के फरार आरोपी के घर चिपकाया इश्तिहार।
रैयाम थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर सुरज कुमार गुप्ता ने बताया कि अपर थानाध्यक्ष कुमारी दिव्या के नेतृत्व में अपहरण मामले के फरार आरोपी रैयाम गांव निवासी मो. फुल बाबू के घर न्यायालय से निर्गत इश्तिहार चिपकाया गया है। अगर वो आत्म समर्पण नहीं करते हैं तो न्यायालय से कुर्की जब्ती का आदेश प्राप्त कर कुर्की जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।