Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
Coronavirus
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
जिलाधिकारी

भीलवाड़ा: सुरक्षा जांच से बचने के लिए बदले रूट, मुजरास टोल पर 15 बसों की हुई जांच, 3 बसें जब्त, 9 पर ₹1 लाख के चालान बनाए गए

Bhilwara, Bhilwara | Jul 18, 2026
भीलवाड़ा। यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, भीलवाड़ा के निर्देशन में जिला परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस द्वारा चलाया जा रहा विशेष संयुक्त अभियान लगातार प्रभावी साबित हो रहा है। अभियान के प्रभाव से ट्रेवल्स संचालकों ने शहर से बसों का संचालन लगभग बंद कर दिया है। अब अधिकांश बाइपास मार्गों से किया जा रहा है।

MORE NEWS

समय पर सरकारी उपचार बना वरदान, मायूस परिवार के चेहरे पर फिर से लौटी मुस्कान,
राजकीय जिला चिकित्सालय में हिरम का सुरक्षित हुआ जटिल प्रसव, विशेषज्ञ टीम ने करवाया सिजेरियन

निःशुल्क सिजेरियन से मां और नन्ही परी दोनों सुरक्षित, परिवार ने जताया आभार

भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल ,20 जुलाई                                           महात्मा गांधी राजकीय जिला चिकित्सालय में भीलवाड़ा निवासी हिरम रंगरेज पत्नी वसीम को जिला चिकित्सालय में निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण सिजेरियन प्रसव सुविधा का लाभ मिला। समय पर चिकित्सकीय हस्तक्षेप से जटिल प्रसव को सफलतापूर्वक संपन्न किया गया और हिरम ने एक स्वस्थ कन्या को जन्म दिया। वर्तमान में मां और नवजात दोनों पूर्णतः स्वस्थ हैं।

अधीक्षक, महात्मा गांधी राजकीय जिला चिकित्सालय डाॅ. अरूण गौड़ ने बताया कि हिरम की प्रसव तिथि निकल चुकी थी तथा बच्चेदानी का मुंह नहीं खुलने के कारण स्थिति जटिल हो गई थी। जिला चिकित्सालय के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने आवश्यक जांचें कर तत्काल सिजेरियन ऑपरेशन का निर्णय लिया। अनुभवी चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ की टीम ने हिरम का सफल ऑपरेशन कर सुरक्षित प्रसव कराया।

डिलीवरी को लेकर हिरम और उसके परिजन काफी चिंतित थे। उन्हें आशंका थी कि जटिल स्थिति में उपचार कहां मिलेगा। ऐसे समय में जिला चिकित्सालय के अस्पताल प्रशासन, चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ ने न केवल उचित परामर्श दिया, बल्कि आत्मीय व्यवहार और गुणवत्तापूर्ण उपचार से उनका विश्वास भी मजबूत किया। परिणामस्वरूप सुरक्षित वातावरण में सफल सिजेरियन ऑपरेशन संपन्न हुआ।

स्वस्थ मां और नवजात को अस्पताल से छुट्टी मिलने पर परिवार के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। हिरम और उसके परिजनों ने जिला चिकित्सालय की उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाओं, चिकित्सकों एवं स्टाफ के समर्पण की सराहना करते हुए अस्पताल प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा राजकीय चिकित्सालयों में उपलब्ध कराई जा रही निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं जरूरतमंद और गरीब परिवारों के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं। इसके लिए उन्होंने प्रदेश के  मुख्यमंत्री  भजन लाल शर्मा के प्रति भी धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

समय पर सरकारी उपचार बना वरदान, मायूस परिवार के चेहरे पर फिर से लौटी मुस्कान, राजकीय जिला चिकित्सालय में हिरम का सुरक्षित हुआ जटिल प्रसव, विशेषज्ञ टीम ने करवाया सिजेरियन निःशुल्क सिजेरियन से मां और नन्ही परी दोनों सुरक्षित, परिवार ने जताया आभार भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल ,20 जुलाई महात्मा गांधी राजकीय जिला चिकित्सालय में भीलवाड़ा निवासी हिरम रंगरेज पत्नी वसीम को जिला चिकित्सालय में निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण सिजेरियन प्रसव सुविधा का लाभ मिला। समय पर चिकित्सकीय हस्तक्षेप से जटिल प्रसव को सफलतापूर्वक संपन्न किया गया और हिरम ने एक स्वस्थ कन्या को जन्म दिया। वर्तमान में मां और नवजात दोनों पूर्णतः स्वस्थ हैं। अधीक्षक, महात्मा गांधी राजकीय जिला चिकित्सालय डाॅ. अरूण गौड़ ने बताया कि हिरम की प्रसव तिथि निकल चुकी थी तथा बच्चेदानी का मुंह नहीं खुलने के कारण स्थिति जटिल हो गई थी। जिला चिकित्सालय के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने आवश्यक जांचें कर तत्काल सिजेरियन ऑपरेशन का निर्णय लिया। अनुभवी चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ की टीम ने हिरम का सफल ऑपरेशन कर सुरक्षित प्रसव कराया। डिलीवरी को लेकर हिरम और उसके परिजन काफी चिंतित थे। उन्हें आशंका थी कि जटिल स्थिति में उपचार कहां मिलेगा। ऐसे समय में जिला चिकित्सालय के अस्पताल प्रशासन, चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ ने न केवल उचित परामर्श दिया, बल्कि आत्मीय व्यवहार और गुणवत्तापूर्ण उपचार से उनका विश्वास भी मजबूत किया। परिणामस्वरूप सुरक्षित वातावरण में सफल सिजेरियन ऑपरेशन संपन्न हुआ। स्वस्थ मां और नवजात को अस्पताल से छुट्टी मिलने पर परिवार के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। हिरम और उसके परिजनों ने जिला चिकित्सालय की उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाओं, चिकित्सकों एवं स्टाफ के समर्पण की सराहना करते हुए अस्पताल प्रशासन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा राजकीय चिकित्सालयों में उपलब्ध कराई जा रही निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं जरूरतमंद और गरीब परिवारों के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं। इसके लिए उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के प्रति भी धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

Bhilwara, Bhilwara | Jul 20, 2026

ऋषि श्रृंग संस्थान में वेदपाठी बटुकों को स्टेशनरी वितरित, गूंजे वैदिक मंत्र
भीलवाड़ा:राजकुमार गोयल                                                                  ऋषि श्रृंग संस्थान में संचालित वेद विद्यालय के 46 वेदपाठी बटुकों को नए शैक्षणिक सत्र के प्रारंभ में व्यास परिजनों की ओर से स्टेशनरी वितरित की गई। संस्थान के सचिव कैलाश चंद्र पांडिया के अनुरोध पर बटुकों ने आचार्यों के निर्देशन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
संस्थान के मीडिया प्रभारी विनोद सुखवाल ने बताया कि कार्यक्रम में व्यास परिजनों द्वारा बटुकों की शैक्षिक आवश्यकता के अनुसार 234 नोटबुक्स, पेन और पेंसिल किट प्रदान किए गए। इस अवसर पर व्यास परिवार से सत्यदेव व्यास, उमा, शुभम एवं स्तुति व्यास उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान गोपाल जोशी, राम कुमार पांडिया, गोपाल तिवारी, कैलाश व्यास, आचार्य रामदेव सहित संस्थान के कई सदस्य और गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

ऋषि श्रृंग संस्थान में वेदपाठी बटुकों को स्टेशनरी वितरित, गूंजे वैदिक मंत्र भीलवाड़ा:राजकुमार गोयल ऋषि श्रृंग संस्थान में संचालित वेद विद्यालय के 46 वेदपाठी बटुकों को नए शैक्षणिक सत्र के प्रारंभ में व्यास परिजनों की ओर से स्टेशनरी वितरित की गई। संस्थान के सचिव कैलाश चंद्र पांडिया के अनुरोध पर बटुकों ने आचार्यों के निर्देशन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संस्थान के मीडिया प्रभारी विनोद सुखवाल ने बताया कि कार्यक्रम में व्यास परिजनों द्वारा बटुकों की शैक्षिक आवश्यकता के अनुसार 234 नोटबुक्स, पेन और पेंसिल किट प्रदान किए गए। इस अवसर पर व्यास परिवार से सत्यदेव व्यास, उमा, शुभम एवं स्तुति व्यास उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान गोपाल जोशी, राम कुमार पांडिया, गोपाल तिवारी, कैलाश व्यास, आचार्य रामदेव सहित संस्थान के कई सदस्य और गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

Bhilwara, Bhilwara | Jul 20, 2026

प्रतापपुरा में PM आवास योजना में धांधली के आरोप, 450 आवेदनों में से सिर्फ 164 नाम सूची में 
वार्ड पंचों का आरोप - फर्जी हस्ताक्षर कर सूची बनाई, सचिव-प्रशासनिक अधिकारी नदारद

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा/ प्रतापपुरा ग्राम पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन को लेकर गंभीर आरोप लगे हैं। ग्रामीणों और वार्ड सदस्यों का कहना है कि लाभार्थियों की सूची में जानबूझकर अपात्र लोगों को शामिल कर योग्य जरूरतमंदों को दरकिनार किया गया है।
क्या है मामला:  
ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत क्षेत्र से लगभग 450 से 500 आवेदन जमा कराए गए थे, लेकिन अंतिम सूची में मात्र 164 नाम ही शामिल किए गए। आरोप है कि सूची में कई नाम मनमाने ढंग से जोड़े और हटाए गए हैं।
वार्ड पंचों में आक्रोश:  
शंकर लाल गाडरी, भागचंद जाट, मुकेश जाट ने खुलकर कहा कि उन्हें इस तैयार सूची की कोई सूचना नहीं दी गई। उनकी गैरमौजूदगी में या तो फर्जी हस्ताक्षर किए गए या उनकी आपत्तियों को नजरअंदाज किया गया।
पंचायत कार्यालय से नदारद अधिकारी:  
ग्रामीणों साँवरा वैष्णव, नूरमोहम्मद खान, नंद लाल गाडरी, रामेश्वर कुम्हार, लोकेश गाडरी का आरोप है कि पंचायत कार्यालय में संबंधित प्रशासनिक अधिकारी और सचिव नियमित रूप से तैनात नहीं रहते। पूछताछ करने पर टालमटोल की जाती है या छुट्टी का हवाला दिया जाता है। 
ग्रामसभा भी ठप:  
ग्रामसभा का आयोजन भी विधिवत नहीं हो रहा है, जिससे जनता की समस्याओं और आपत्तियों को सुनने का पारंपरिक मंच बंद पड़ा हुआ है।
उग्र आंदोलन की चेतावनी: 
ग्रामीणों ने कहा कि यदि निष्पक्ष जांच कर वास्तविक पात्र जरूरतमंदों को PM आवास योजना का लाभ तुरंत नहीं दिलाया गया, तो वे उग्र आंदोलन और सत्याग्रह के लिए विवश होंगे। उन्होंने जिला प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर सूची में संशोधन की मांग की है।

प्रतापपुरा में PM आवास योजना में धांधली के आरोप, 450 आवेदनों में से सिर्फ 164 नाम सूची में वार्ड पंचों का आरोप - फर्जी हस्ताक्षर कर सूची बनाई, सचिव-प्रशासनिक अधिकारी नदारद शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा/ प्रतापपुरा ग्राम पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन को लेकर गंभीर आरोप लगे हैं। ग्रामीणों और वार्ड सदस्यों का कहना है कि लाभार्थियों की सूची में जानबूझकर अपात्र लोगों को शामिल कर योग्य जरूरतमंदों को दरकिनार किया गया है। क्या है मामला: ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत क्षेत्र से लगभग 450 से 500 आवेदन जमा कराए गए थे, लेकिन अंतिम सूची में मात्र 164 नाम ही शामिल किए गए। आरोप है कि सूची में कई नाम मनमाने ढंग से जोड़े और हटाए गए हैं। वार्ड पंचों में आक्रोश: शंकर लाल गाडरी, भागचंद जाट, मुकेश जाट ने खुलकर कहा कि उन्हें इस तैयार सूची की कोई सूचना नहीं दी गई। उनकी गैरमौजूदगी में या तो फर्जी हस्ताक्षर किए गए या उनकी आपत्तियों को नजरअंदाज किया गया। पंचायत कार्यालय से नदारद अधिकारी: ग्रामीणों साँवरा वैष्णव, नूरमोहम्मद खान, नंद लाल गाडरी, रामेश्वर कुम्हार, लोकेश गाडरी का आरोप है कि पंचायत कार्यालय में संबंधित प्रशासनिक अधिकारी और सचिव नियमित रूप से तैनात नहीं रहते। पूछताछ करने पर टालमटोल की जाती है या छुट्टी का हवाला दिया जाता है। ग्रामसभा भी ठप: ग्रामसभा का आयोजन भी विधिवत नहीं हो रहा है, जिससे जनता की समस्याओं और आपत्तियों को सुनने का पारंपरिक मंच बंद पड़ा हुआ है। उग्र आंदोलन की चेतावनी: ग्रामीणों ने कहा कि यदि निष्पक्ष जांच कर वास्तविक पात्र जरूरतमंदों को PM आवास योजना का लाभ तुरंत नहीं दिलाया गया, तो वे उग्र आंदोलन और सत्याग्रह के लिए विवश होंगे। उन्होंने जिला प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर सूची में संशोधन की मांग की है।

Bhilwara, Bhilwara | Jul 20, 2026