ऋषि श्रृंग संस्थान में वेदपाठी बटुकों को स्टेशनरी वितरित, गूंजे वैदिक मंत्र
भीलवाड़ा:राजकुमार गोयल ऋषि श्रृंग संस्थान में संचालित वेद विद्यालय के 46 वेदपाठी बटुकों को नए शैक्षणिक सत्र के प्रारंभ में व्यास परिजनों की ओर से स्टेशनरी वितरित की गई। संस्थान के सचिव कैलाश चंद्र पांडिया के अनुरोध पर बटुकों ने आचार्यों के निर्देशन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
संस्थान के मीडिया प्रभारी विनोद सुखवाल ने बताया कि कार्यक्रम में व्यास परिजनों द्वारा बटुकों की शैक्षिक आवश्यकता के अनुसार 234 नोटबुक्स, पेन और पेंसिल किट प्रदान किए गए। इस अवसर पर व्यास परिवार से सत्यदेव व्यास, उमा, शुभम एवं स्तुति व्यास उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान गोपाल जोशी, राम कुमार पांडिया, गोपाल तिवारी, कैलाश व्यास, आचार्य रामदेव सहित संस्थान के कई सदस्य और गणमान्य नागरिक मौजूद थे।