नया बाजार स्थित कवैया थाना पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर 1:45 पर सोशल मीडिया के माध्यम से मिली सूचना के अनुसार कवैया थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया।