बहराइच: चिलवरिया रेलवे स्टेशन पर सेवानिवृत्त वन दरोगा पर अज्ञात युवक ने चाकू से किया हमला, गंभीर हालत में लखनऊ रेफर
बहराइच-गोंडा डेमो ट्रेन में चिलवरिया के पास सेवानिवृत्त वन दरोगा को अज्ञात युवक ने चाकू मारकर लूट लिया। इसके बाद चलती हुई ट्रेन से कूदकर वह भाग गया। साथ मौजूद यात्रियों की जानकारी पर परिजनों ने एंबुलेंस से उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जहां स्थिति गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने इलाज के बाद लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। वहीं अब पुलिस आगे की जांच में जुट गई है। इलाज जारी।