बहराइच: बंगला चक इलाके में विवाहिता की मौत, परिजनों ने झोलाछाप डॉक्टर पर गलत इलाज करने का लगाया आरोप
मटेरा थाना क्षेत्र के कुरवारी गांव निवासिनी सुशीला (32) पत्नी दुखीराम 2 दिन पहले अपने मायके रिसिया थाना क्षेत्र के जहानचक गांव में अपने बच्चों के साथ आई थी। उसकी हालत खराब होने पर परिवरीजन सुशीला को लेकर एक झोलाछाप डॉक्टर के पास पहुंचे। जहां झोलाछाप ने सुशीला को इंजेक्शन लगाया। इंजेक्शन लगने के बाद उसकी हालत और बिगड़ गई। सुशीला की मौत हो गई। जाच जारी है।