बहराइच: चहलारी घाट के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से बुजुर्ग की हुई मौत,पुलिस जांच में जुटी
सीतापुर जिले के तंबौर थाना क्षेत्र कनकारी गांव निवासी राम आसरे पुत्र जवाहिर बेहड़ा बाजार में मवेशी खरीदने के लिए आए थे। बाजार में अच्छे मवेशी न दिखने पर वह वापस जाने लगे। हरदी थाना क्षेत्र के चाहलारी घाट पर सवारी का इंतजार कर रहे थे। अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। जिससे बहराइच अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। जाच जारी