बहराइच: दरगाह शरीफ मेला कैंप कार्यालय मे एसपी ने राजपत्रित अधिकारी व कर्मचारियो के साथ की बैठक कानूनव्यवस्था को लेकर दिए निर्देश
सैय्यद सालार मसऊद गाजी की दरगाह पर लगने वाले एक माह के मेले में कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त बनाए रखने के उद्देश्य से दरगाह शरीफ मेला कैंप कार्यालय में एसपी वृंदा शुक्ला ने राजपत्रित अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक कर कानून व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। इस दौरान ड्यूटी पॉइंट पर मुस्तैद रहने के निर्देश भी दिए गए हैं।