बहराइच: बहराइच में तीन दिनों से बत्ती गुल रहने पर रात मे हाईवे पर लगाया जाम,केडीसी के पास लगे जाम से वाहनों की लग गई लंबी कतारे
भीषण गर्मी के दौरान तीन दिनों से केडीसी इलाके, ढपालीपुरवा व बंजारी मोड़ की बस्तियों मे बिजली आपूर्ति ठप रहने सेलोग त्राहि त्राहि कर उठे। बिजली उपकेन्द्र पर शिकायत पर भी कार्यवाई न होने पर नाराज लोगों ने जाम लगा दिया। जिसके चलते हाईवे पर वाहनों के चक्के थम गए। कुछ देव के बाद बिजली आपूर्ति शुरू होने पर जाम हटने पर यातायात बहाल हुआ।