जगदलपुर: नगर हाथा ग्राउंड में स्वच्छता जागरूकता अभियान का छठा दिन, पाम्पलेट बांटकर लोगों को किया गया जागरूक
नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता जागरूकता अभियान की आज सोमवार शाम 6:00 बजे हाता ग्राउंड के पास से अभियान की शुरुआत की गई। इस अवसर पर निगम की टीम एवं स्वच्छता प्रेरकों द्वारा शहर के विभिन्न वार्डों, प्रमुख चौक-चौराहों एवं बाजार क्षेत्रों में पाम्पलेट वितरण कर नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। अभियान के दौरान टीम ने लोगों से अपील की।