जगदलपुर: बहादुरगुडा में नशे में धुत पिता ने अपने पुत्र पर चाकू से किया जानलेवा हमला, पीठ में 3 जगह लगा चाकू
बोधघाट थाना क्षेत्र के बहादुरगुड़ा में रहने वाले एक युवक ने अपने बेटे के पीठ में तीन बार चाकू से वार कर उसे घायल कर दिया। घटना की जानकारी लगते ही घायल को बेहतर उपचार के लिए महारानी अस्पताल ले जाया गया। जहां से घायल को बेहतर उपचार के लिए मेकाज रेफर किया गया है।