जगदलपुर: नगरनार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने बिजली बिल में वृद्धि के खिलाफ 'बिजली न्याय' के तहत बिजली विभाग का किया घेराव
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नगरनार कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा "बिजली न्याय"के तहत नगरनार बिजली विभाग का घेराव कर संबंधित अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने इस मौके पर कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में बिजली बिल हाफ और 24 घंटे बिजली लोगों को सस्ती दर में प्राप्त होती थी।