जगदलपुर: जगदलपुर विधायक और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव बोले, कांग्रेसी चाहते हैं भ्रष्टाचार की खुली छूट
बीजेपी कार्यालय में प्रेस वार्ता लेते हुए जगदलपुर विधायक और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि कांग्रेस शासन में हुए घोटाले की जांच के लिए केंद्र की संस्था ने उससे संबंधित आरोपी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र को गिरफ्तार किया इसे लेकर कांग्रेस इतनी आक्रमक क्यों है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने शासन में शासकीय योजनाओं में भारी गड़बड़ी की थी।