जगदलपुर: सड़क नवीनीकरण और महारानी अस्पताल में NRC, कैंसर वार्ड व डायलिसिस वार्ड निर्माण के लिए ₹12 करोड़ से अधिक की मिली मंजूरी
नागरिकों की मांग को दृष्टिगत रखते हुए कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण खण्ड जगदलपुर क्रमांक-एक की तकनीकी प्राक्कलन के आधार पर जगदलपुर शहर के दो सड़क नवीनीकरण एवं ड्रेन निर्माण हेतु चार करोड़ एक लाख 60 हजार रुपए तथा महारानी अस्पताल में एनआरसी वार्ड सहित दीर्घायु कैंसर वार्ड, पैलेटिव केयर वार्ड एवं डायलिसिस वार्ड निर्माण हेतु स्वीकृति दी है।