बीकानेर: बीकानेर में आईजी रेंज ने हाईलेवल सुरक्षा समीक्षा बैठक की, सीमा सुरक्षा और अपराध नियंत्रण पर हुआ मंथन
बीकानेर रेंज कार्यालय में सोमवार को आईजी ओमप्रकाश की अध्यक्षता में हाईलेवल सुरक्षा समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में संभाग के सभी पुलिस अधीक्षक, आईपीएस और आरपीएस अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान सीमा सुरक्षा, मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध हथियारों की रोकथाम और अपराध नियंत्रण को लेकर विस्तृत मंथन किया गया। पिछले चार महीनों में हुई पुलिस कार्रवाई की समीक्षा करते हु