अकलतरा: महिला की गला दबा कर हत्या करने वाला आरोपी युवक गिरफ्तार व भेजा गया जेल, अकलतरा पुलिस की कार्रवाई
अकलतरा पुलिस ने गला दबाकर महिला की हत्या करने वाले आरोपी युवक सूरज बंजारे को गिरफ्तार किया है और न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। कल महिला की लाश मिलने के बाद मौके पर एसपी विवेक शुक्ला और एडिशनल एसपी राजेन्द्र जायसवाल भी पहुंचे थे। दरअसल, कल 16 अगस्त को अकलतरा के खोंड़ रोड में महिला की नग्न लाश मिली थी।