मोदनगंज: जहानाबाद पुलिस अधीक्षक ने घोसी थाना का निरीक्षण कर कई आवश्यक निर्देश दिए
जहानाबाद पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार ने बुधवार को घोसी थाना का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने घोसी थाना के पुलिस पदाधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश भी दिया। एसपी ने इलाके में पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने, बालू , गांजा, एवं उसमें तस्करी जैसे मामले में शामिल लोगों पर नकेल करने का भी निर्देश दिया।