रन फॉर यूनिटी के समापन पर यातायात जागरूकता प्रदर्शनी का आयोजन
विधायक श्री गहलोत ने किया शुभारंभ
रन फॉर यूनिटी के समापन अवसर पर यातायात विभाग द्वारा यातायात थाने में यातायात जागरूकता प्रदर्शनी लगाई गई, जिसका बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने अवलोकन किया।
विधायक आगर श्री माधव सिंह मधु गहलोत ने लौह पुरुष सरदार श्री वल्लभभाई पटेल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर यातायात प्रदर्शनी का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर विधायक श्री गहलोत ने विद्यार्थियों एवं उपस्थित जनों से यातायात नियमों का पालन करने, वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने तथा नियंत्रित गति में वाहन चलाने का आह्वान किया।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Home Department of Madhya Pradesh
Ujjain Commissioner
#agarmalwa
#आगरमालवा
48 views | Agar Malwa, Madhya Pradesh | Oct 31, 2026