शामली: CDO विनय कुमार तिवारी ने बेसिक शिक्षा विभाग के अन्तर्गत कार्यक्रमों की समीक्षा हेतु 03 विद्यालयों का किया औचक निरिक्षण
Shamli, Shamli | Feb 23, 2024 मुख्य विकास अधिकारी शामली विनय कुमार तिवारी द्वारा आज बेसिक शिक्षा विभाग के अन्तर्गत संचालित कार्यक्रमों की समीक्षा हेतु प्रेरणा निरीक्षण ऐप के माध्यम से जनपद के विकास क्षेत्र-कॉधला के 03 विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सर्वप्रथम उच्च प्राथमिक विद्यालय जसाला का निरीक्षण किया गया।