शामली: बच्चों से मिलने की अनुमति मांगने के लिए कलेक्ट्रेट पहुंची लपराना निवासी महिला, डीएम से लगाई गुहार
Shamli, Shamli | Feb 23, 2024 शुक्रवार को लपराना गांव निवासी महिला गुड्डी शामली कलेक्ट्रेट पर पहुंची। महिला ने बताया कि उनका पति से मनमुटाव चल रहा है, जिसके चलते 4 महीनों से पति उन्हे घर से निकाल रखा है। महिला का आरोप है कि अब पति दोनों बच्चों से भी मिलने नही देता और ना ही उनके पास रहने देता है। कोशिश करने पर कोर्ट से आदेश लेकर आने की बात कही जाती है। महिला ने डीएम से गुहार लगाई है।