बेरो: छठ पूजा को लेकर डुकू छठ तालाब की सफाई शुरू
Bero, Ranchi | Nov 12, 2026 छठ पूजा को लेकर डुकू छठ तालाब की सफाई शुरू बेड़ो में महापर्व छठ पूजा की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इसी क्रम में बेड़ो प्रशासन की ओर से ऐतिहासिक डुकू छठ तालाब की साफ-सफाई कराई जा रही है, ताकि छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को पूजा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो। प्रशासन द्वारा घाट की स्वच्छता और बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है