दादरी: नोएडा में प्रदूषण के बढ़ते स्तर को लेकर प्राधिकरण हुआ अलर्ट, निर्माणाधीन साइटों व सड़कों पर कराया गया पानी का छिड़काव
नोएडा में प्रदूषण के बढ़ते स्तर को लेकर नोएडा प्राधिकरण भी अलर्ट हो गया है। इसी क्रम में शनिवार को नोएडा प्राधिकरण द्वारा जनपद में स्थित विभिन्न निर्माणाधीन साइटों व सड़कों पर ट्रैक्टरों व स्मॉग मशीनों के माध्यम से पानी का छिड़काव कराया गया। सीईओ लोकेश एम ने बताया है कि प्रदूषण को कम करने के लिए नोएडा प्राधिकरण द्वारा हर संभव कदम उठाए जा रहा है।