मुजफ्फरपुर पहुंचे RLM प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा, NDA प्रत्याशी अभिषेक झा के समर्थन में की वोट की अपील
मुजफ्फरपुर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के पहुंचने से राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गईं। इस दौरान उन्होंने NDA प्रत्याशी अभिषेक झा के समर्थन में लोगों से वोट देने की अपील की। कार्यक्रम में कुर्मी और कुशवाहा समाज के लोगों की जुटान भी देखने को मिली।
सभा के दौरान उपेंद्र कुशवाहा ने जाति-पाति और अगड़ा-पिछड़ा की राजनीति को लेकर अपनी बात रखी। उनके संबोधन में सामाजिक समीकरण और राजनीतिक एकजुटता के मुद्दे प्रमुखता से सामने आए।
अब मुजफ्फरपुर की सियासत में इस कार्यक्रम का क्या असर पड़ता है, यह आने वाले दिनों में देखने वाली बात होगी।
#trending