भीलवाड़ा: सजना हत्याकांड में महिला उत्पीड़न प्रकरण पर न्यायालय का फैसला: दो आरोपियों को आजीवन कारावास और अर्थदंड
बनेड़ा थाना क्षेत्र के चर्चित सजना हत्याकांड में महिला उत्पीड़न प्रकरण न्यायालय ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए दो आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश (महिला उत्पीड़न प्रकरण) ऋचा चौधरी ने आरोपी उगमलाल पुत्र नंदराम निवासी खेड़ा और नारायण पुत्र रामकरण, थाना बनेड़ा क्षेत्र को हत्या का दोषी माना।