तेंदूखेड़ा: हरईसिंगोरगढ़ में एक साथ दिखे दर्जनों गिद्ध, पर्यावरण संरक्षण के लिए शुभ संकेत
तेंदूखेड़ा। मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर ग्राम हरईसिंगोरगढ़ में गोशाला के पास मंगलवार की शाम 5 बजे दर्जनों गिद्धों का झुंड दिखाई दिया। गिद्धों को मृत मवेशी का भक्षण करते हुए देखा गया। जमीन पर बैठे गिद्धों के साथ कई गिद्ध आसमान में उड़ते भी नजर आए। ग्रामीणों ने इस नजारे को मोबाइल में कैद कर लिया।