चित्तौड़गढ़। ग्राम एराल में रात्रि विश्राम के बाद प्रातःकाल मॉर्निंग वॉक के दौरान सांसद सीपी जोशी व विधायक चंद्रभान सिंह ने ग्रामीणों से आत्मीय मुलाकात की। इसके बाद प्रधानमंत्री आवास पर ग्रामीणों के साथ चाय पर संवाद कर क्षेत्र की जनभावनाओं और विकास के मुद्दों पर चर्चा हुई।