Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
आग
Up
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
पटना
Rahulgandhi
newsexpressbst
*बस्ती: RTO ऑफिस में दलालों पर शिकंजा* *ASP/CO सदर, RTO, ARTO का संयुक्त अभियान* *अनाधिकृत छप्पर हटाए, दलालों पर कार्रवाई* *अवैध वसूली करने वालों को दी सख्त चेतावनी*
Basti, Basti
| Sep 16, 2026
MORE NEWS
*जी.वी.एम. कॉन्वेंट स्कूल में धूमधाम से मना विश्व ओज़ोन दिवस, बच्चों ने मॉडल और पोस्टर से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश* *जनपद बस्ती, 16 सितंबर।* आज विश्व ओज़ोन दिवस के अवसर पर जी.वी.एम. कॉन्वेंट स्कूल, बस्ती में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और ओज़ोन परत के संरक्षण को लेकर विभिन्न प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि *डॉ. रीना पाठक (प्राचार्या, के.डी.सी.)* द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने ओज़ोन परत के महत्व, उसके क्षरण के कारणों और संरक्षण के उपायों पर आधारित आकर्षक पोस्टर, मॉडल और भाषण प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को जागरूक किया। मुख्य अतिथि डॉ. रीना पाठक ने अपने संबोधन में कहा कि ओज़ोन परत धरती के लिए एक सुरक्षा कवच के समान है, जो हमें सूर्य की हानिकारक अल्ट्रावायलेट किरणों से बचाती है। इसे बचाने के लिए हमें अपने दैनिक जीवन में छोटे-छोटे प्रयास जैसे वृक्षारोपण, कम से कम ए.सी. व रेफ्रिजरेटर के हानिकारक गैसों का उपयोग और पर्यावरण के अनुकूल आदतों को अपनाना होगा। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बच्चों द्वारा बनाए गए सुंदर मॉडलों की प्रदर्शनी रही, जिसमें विभिन्न कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। साथ ही भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें *अंशिका, प्रियांश और सादिया* ने अपने ओजस्वी भाषण से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को मुख्य अतिथि द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। *प्रथम स्थान -* हर्षिता एंड ग्रुप और जानवी एंड ग्रुप *द्वितीय स्थान -* अविका एंड ग्रुप और आकाश एंड ग्रुप *तृतीय स्थान -* जय एंड ग्रुप और हर्ष एंड ग्रुप कार्यक्रम का सफल संचालन *राकेश श्रीवास्तव एवं साकेत मिश्रा* ने किया। इस अवसर पर राकेश, साकेत, सना, नीरज, अलीशा, राजेश, गिरीश, मनीष, अनूप, अमन, सावित्री, महिमा समेत स्कूल के समस्त शिक्षकगण और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। संवाददाता हरी ओम प्रकाश राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Sep 16, 2026
बस्ती: रूधौली विकासखंड की ग्राम सभा मझौवा कला प्रथम में मनरेगा के फर्जी कार्य दिखाकर भुगतान का आरोप.. #trendingnow #Basti #everyonefollowers
Basti, Basti | Sep 16, 2026
बस्ती: सीसीटीवी वीडियो वायरल होने के बाद मनोज चौधरी मामले में नया मोड़, जांच की मांग तेज.. #trendingpost #everyonefollowers #Basti
Basti, Basti | Sep 16, 2026
.*बस्ती में अश्लील वीडियो बनाकर 1.20 लाख की लूट करने वाले 2 शातिर गिरफ्तार, पिस्टल, कारतूस और लूटी गई कार बरामद* जनपद बस्ती, उत्तर प्रदेश 16 सितंबर 2026 जनपद बस्ती में सोशल मीडिया पर दोस्ती और ब्लैकमेलिंग के जरिए लूटपाट करने वाले गिरोह पर थाना हरैया व थाना छावनी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस की संयुक्त टीम ने अश्लील वीडियो बनाकर डरा-धमकाकर ऑनलाइन 1 लाख रुपये ट्रांसफर कराने और 20 हजार नगद लूटने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से एक पिस्टल, चार जिंदा कारतूस, लूट के 17,140 रुपये नकद, चार मोबाइल और घटना में प्रयुक्त काले रंग की स्विफ्ट कार बरामद हुई है। एसपी के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक हरैया संजय कुमार व प्रभारी निरीक्षक छावनी राणा देवेंद्र प्रताप सिंह की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर दिनांक 16.09.2026 को सुबह करीब 04:30 बजे बैलाडे शुक्ल मोड़ से दोनों को धर दबोचा। *गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण -* 1. सूरज मिश्र पुत्र स्व0 उमाशंकर मिश्र, उम्र करीब 23 वर्ष, निवासी मल्हूपुर, थाना छावनी, बस्ती। 2. श्याम त्रिपाठी उर्फ मनीष पुत्र ओमप्रकाश त्रिपाठी, उम्र करीब 25 वर्ष, निवासी ग्राम रेवरा दास, थाना हर्रैया, बस्ती। *बरामदगी का विवरण -* 1. एक अदद पिस्टल व चार जिंदा कारतूस 2. लूट के 17,140/- रुपये नकद (कुल 20 हजार में से बाकी 2860 रुपये खाने-पीने में खर्च करना कबूला) 3. चार मोबाइल - दो आईफोन व दो एंड्रॉयड 4. घटना में प्रयुक्त काले रंग की स्विफ्ट कार नंबर UP32RS3752 *घटना का पूरा विवरण -* पीड़ित नीरज दुबे पुत्र यदुनाथ दुबे निवासी शंभूपुरा, थाना छावनी ने 15.09.2026 को थाना हरैया पर तहरीर दी थी। बताया कि पूर्व परिचित सूरज मिश्र ने फोन कर त्यागी पेट्रोल पंप बड़हर कला पर बुलाया। वह पहुंचे तो पहले से कार में बैठे सूरज मिश्र, श्याम त्रिपाठी उर्फ मनीष व सत्यम तिवारी पुत्र अज्ञात निवासी मुड़वरा, थाना छावनी ने उन्हें काले रंग की स्विफ्ट कार UP32RS3752 में बैठा लिया और हरदिया प्राइमरी स्कूल ले गए। वहां मारपीट, गाली-गलौज कर अश्लील वीडियो बनाया, पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और जबरन उनके UPI अकाउंट से 1,00,000/- रुपये अपने मित्र गौतम कुमार के खाते में ट्रांसफर करा लिया। साथ ही झोले में रखे 20,000 रुपये नकद भी छीन लिए। इस पर थाना हरैया पर मु0अ0सं0-264/2026 धारा- 140(1), 308(2), 309(4), 115(2), 352, 351(2), 3(5) BNS के तहत मुकदमा पंजीकृत हुआ। बरामदगी के आधार पर इसमें धारा-3/25 Arms Act की बढ़ोतरी की गई है तथा कार को धारा-207 M.V. Act के तहत सीज किया गया है। तीसरे अभियुक्त सत्यम तिवारी की तलाश जारी है। *पूछताछ में बड़ा खुलासा -* अभियुक्तों ने कबूला कि सूरज मिश्र की पीड़ित से 5-6 साल पुरानी जान-पहचान थी, सिर्फ मैसेज व फोन पर बात होती थी। वारदात के लिए बाकायदा योजना बनाई थी। बरामद पिस्टल के बारे में बताया कि इसे ताबेपुर, जनपद गोंडा के एक हथियार तस्कर से खरीदा था, जिससे वे परिचित नहीं हैं। इसी पिस्टल से लोगों को डरा-धमकाकर लूटते थे। पकड़े जाने के डर से वे हरदिया चौराहे से लखनऊ भागने की फिराक में थे। *अपराधिक इतिहास -* सूरज मिश्र पर छावनी, हरैया व नगर थाने में पॉक्सो एक्ट, आर्म्स एक्ट, मारपीट सहित 6 मुकदमे, जबकि श्याम त्रिपाठी पर हरैया, छावनी, परसरामपुर, दुबौलिया थाने में 8 मुकदमे पहले से दर्ज हैं। दोनों शातिर किस्म के अपराधी हैं। *पुलिस टीम का विवरण -* प्रभारी निरीक्षक हरैया संजय कुमार, प्रभारी निरीक्षक छावनी राणा देवेंद्र प्रताप सिंह, उ0नि0 अजय कुमार मिश्र, उ0नि0 कामेश्वर मिश्र, उ0नि0 मनोज यादव, हे0का0 दीपराज यादव, का0 राजेश मौर्या, का0 नरेन्द्र कुमार व का0 ज्ञान प्रकाश वर्मा। *पुलिस की इस कार्रवाई से जिले में एक बड़ा संदेश गया है।* आजकल सोशल मीडिया की आड़ में पुरानी जान-पहचान का फायदा उठाकर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग और ऑनलाइन लूट की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। बस्ती पुलिस की सतर्कता और संयुक्त टीम की तत्परता से 24 घंटे के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी यह साबित करती है कि अपराधी चाहे कितना भी शातिर क्यों न हो, कानून के हाथों से बच नहीं सकता। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति के बुलाने पर सुनसान जगह पर न जाएं और यदि कोई धमकी या वसूली करे तो तुरंत 112 या संबंधित थाने को सूचना दें। संवाददाता हरी ओम प्रकाश राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Sep 16, 2026
*बिल्डिंग मैटेरियल व्यापारियों ने ट्रक माफियाओं के खिलाफ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दिया ज्ञापन, बोले- 5 से 7 रुपये महंगा मोरंग खरीदने का बना रहे दबाव* जनपद बस्ती, उत्तर प्रदेश 16 सितंबर 2026 * बिल्डिंग मैटेरियल एसोसिएशन बस्ती के बैनर तले जिले के बिल्डिंग मैटेरियल व्यापारियों ने आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर क्षेत्राधिकारी रुधौली को ज्ञापन सौंपकर कुछ उपद्रवी ट्रक मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। व्यापारियों का आरोप है कि बस्ती के कुछ ट्रक मालिक उन्हें जबरदस्ती बाजार भाव से 5 से 7 रुपये प्रति फीट महंगा मोरंग-गिट्टी खरीदने के लिए मजबूर कर रहे हैं और न लेने पर 20-30 लोगों के साथ दुकान पर आकर गाली-गलौज व मारपीट पर आमादा हो जाते हैं। ज्ञापन में विशेष रूप से दीपक सिंह, राजू चौधरी, देवेश, राज कुमार सिंह और आलोक सिंह नामक ट्रक मालिकों का जिक्र किया गया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष *फूलचन्द चौधरी* और महामंत्री *मनोज जायसवाल* ने बताया कि खलीलाबाद से ट्रक मोरंग नापी पर बस्ती में मिल रहा है, जबकि बस्ती के ट्रक मालिक टन/वजन पर देने का दबाव बना रहे हैं। यदि व्यापारी खलीलाबाद की गाड़ी अपनी दुकान पर खाली कराना चाहते हैं तो बस्ती के मोटर मालिक मारपीट की धमकी देकर गाड़ी वाले को भगा देते हैं। पीड़ित व्यापारियों ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से यह उत्पीड़न बढ़ गया है। दिनांक 15.09.2026 को जेपी ट्रेडिंग कंपनी पचपेड़िया, मौर्या बिल्डिंग मैटेरियल, माधुरी बिल्डिंग मैटेरियल और दिनांक 16.09.2026 को प्रेम बिल्डिंग मैटेरियल, सागर ट्रेडर्स, जीनियस इंटरप्राइजेज की दुकानों पर इस तरह की घटनाएं हुई हैं, जिसका फोटो-वीडियो साक्ष्य उनके पास उपलब्ध है। *ज्ञापन देने में प्रमुख रूप से शामिल रहे -* चौधरी बिल्डिंग मैटेरियल से फूलचन्द चौधरी, प्रज्ञा एंटरप्राइजेज से अश्वनी गुप्ता, सागर ट्रेडर्स, सोना ट्रेडर्स व माधुरी ट्रेडर्स सहित एसोसिएशन के कई पदाधिकारी। एसोसिएशन ने पुलिस से मांग की है कि उक्त अराजक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर व्यापारियों को सुरक्षा मुहैया कराई जाए। *बस्ती में निर्माण व्यवसाय पर मंडरा रहा संकट -* यह मामला सिर्फ दो-चार दुकानदारों का नहीं, बल्कि पूरे जिले के निर्माण सेक्टर से जुड़ा है। मोरंग-गिट्टी जैसे कच्चे माल पर अगर ट्रक माफियाओं का एकाधिकार हो गया तो सीधा असर आम आदमी के घर बनाने के बजट पर पड़ेगा। व्यापारी पहले ही जीएसटी, भाड़ा वृद्धि और बरसात में माल की कमी से जूझ रहे हैं, ऊपर से इस तरह की जबरन वसूली से उनका मनोबल टूट रहा है। पुलिस प्रशासन को चाहिए कि खलीलाबाद और बस्ती के ट्रकों के लिए एक पारदर्शी नाप-तौल और रेट की व्यवस्था तय करे, ताकि न तो ट्रक मालिकों का शोषण हो और न ही व्यापारियों का। संवाददाता हरि ओम प्रकाश राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Sep 16, 2026
*मिशन शक्ति के तहत एंटी रोमियो स्क्वाड की सख्ती, लालगंज क्षेत्र में 43 संदिग्धों से पूछताछ, 2 मनचलों से माफीनामा* *जनपद बस्ती, 16 सितंबर 2026।* पुलिस अधीक्षक बस्ती के आदेश पर और अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती के निर्देशन में चलाए जा रहे मनचलों व शोहदों के विरुद्ध विशेष अभियान के तहत आज एंटी रोमियो स्क्वाड ने थाना लालगंज क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। *एंटी रोमियो स्क्वाड प्रभारी म0उ0नि0 शाइस्ता* के नेतृत्व में टीम ने सूर्य बक्स इंटर कॉलेज बनकटी बाजार, जी.जी.वाई इंटर कॉलेज महादेवा बाजार सहित आसपास के कोचिंग सेंटरों, मुख्य सड़कों, चौराहों और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर चेकिंग की। इस दौरान टीम ने स्कूल-कॉलेज से आने-जाने वाली छात्राओं से संवाद किया, उन्हें महिला सुरक्षा, हेल्पलाइन नंबरों और मिशन शक्ति के बारे में जागरूक किया। पुलिस टीम ने बाजार में महिला दुकानदारों से भी बातचीत कर अनावश्यक रूप से घूमने वाले शोहदों के बारे में जानकारी ली। चेकिंग के दौरान कोई अप्रिय घटना नहीं मिली, लेकिन अनावश्यक घूम रहे करीब 43 व्यक्तियों से पूछताछ की गई तथा 2 मनचलों को पकड़कर हिदायत देते हुए माफीनामा भरवाया गया। छात्राओं की समस्याएं सुनी गईं और मौके पर ही उनका निस्तारण किया गया। *इस कार्रवाई में एंटी रोमियो टीम की भूमिका सराहनीय रही -* *1- प्रभारी म0उ0नि0 शाइस्ता - एंटी रोमियो स्क्वाड जनपद बस्ती (टीम प्रभारी)* 2- म0हे0का0 सुनीता यादव एंटी रोमियो स्क्वाड 3- म0का0 ममता चौहान एंटी रोमियो स्क्वाड 4- म0का0 रश्मि सिंह एंटी रोमियो स्क्वाड *महिला सुरक्षा को लेकर बस्ती पुलिस का सख्त संदेश *प्रभारी शाइस्ता* के नेतृत्व में एंटी रोमियो टीम लगातार स्कूल, कॉलेज और बाजारों में सक्रिय है। उनकी टीम का व्यवहार जहां छात्राओं के लिए भरोसेमंद है, वहीं मनचलों के लिए सख्त है। इस तरह की रोजाना चेकिंग से जहां छात्राओं में सुरक्षा की भावना बढ़ी है, वहीं अभिभावक भी निश्चिंत हैं। पुलिस की यह पहल मिशन शक्ति को जमीनी स्तर पर मजबूत कर रही है और बेटियों को बेखौफ होकर पढ़ाई और अपने काम पर जाने के लिए प्रेरित कर रही है। संवाददाता हरी ओम प्रकाश राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौशल का भारत
Basti, Basti | Sep 16, 2026
डीएम के निर्देश पर पहुँची त्वरित सहायता, मिला ई रिक्शा, सिलेंडर व सहायता सामग्री बस्ती: 12 सितंबर को प्रकाशित शीर्षक "मॉ पर चार दिव्यांग बच्चों की जिम्मेदारी, सिर पर छत भी नहीं, बस्ती में सरकारी मदद की आस में भटक रहा परिवार" को जिलाधिकारी द्वारा संज्ञान में लेते हुए प्रकरण में त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए गए रामकिशन पाण्डेय के चार बच्चे हैं, चारो बच्चे दिव्यांगता से ग्रसित हैं। बच्चों का नाम अंकुर 18 वर्ष, विपिन 17 वर्ष, शिव कुमार 7 वर्ष एवं सुमन 6 वर्ष है। इनके पास घर नहीं है। इनकी मुख्य समस्या घर की थी, इनके पास जमीन नहीं है। एक बेटा अंकुर दिव्यांग पेंशन की पात्रता रखता है। जिला पूर्ति अधिकारी , जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी , जिला दिव्यांगजन शसक्तिकरण अधिकारी , मुख्य चिकित्साधिकारी एवं परियोजना अधिकारी डूडा, से जॉच करायी गई। जिला पूर्ति अधिकारी ने अपनी जॉच आख्या में अंकित किया है कि नगर पंचायत, नगर बाजार में श्रीमती गुड़िया देवी के पास आय प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक उपलब्ध नहीं है, श्रीमती गुड़िया देवी का आधार लेकर सर्वप्रथम आय प्रमाण पत्र हेतु ऑनलाइन आवेदन कराया गया। बैंक खाता खोले जाने हेतु निकट बैंक में आवेदन करा दिया गया है। तात्कालिक रूप से जनसहयोग के माध्यम से 45 किग्रा0 चावल एवं किराना का सामान दैनिक आवश्यकता के दृष्टिगत उपलब्ध करा दिया गया है। आय प्रमाण पत्र जारी होने के बाद एक सप्ताह के अन्तर्गत आवेदिका को अन्त्योदय राशन कार्ड उपलब्ध करा दिया जायेगा। आवेदिका परिवार को उज्ज्वला योजना के अन्तर्गत गैस सिलेण्डर उपलब्ध करा दी गई । जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा तीन बच्चों का नामांकन उ०प्रा०वि० नगर में कक्षा 7 एवं सुमन का प्रा०वि० रेहार में कक्षा 1 में कराया गया है। 3 बच्चों को शैक्षिक सत्र 2024-25 में स्कार्ट एलाउंस के तहत रू० 6000-6000 की धनराशि एवं विनीता को स्टाइपेन्ड के तहत् रू0 2000/- की धनराशि डी०बी०टी० के माध्यम से भेजी गई है तथा व्हीलचेयर दिया गया है। वर्ष 2025-26 में अंकुर को स्कार्ट एलाउंस में रू0 6000/- एवं विनीता को स्टाइपेन्ड के तहत् रू0 2000/- की धनराशि डी०बी०टी० के माध्यम से भेजी गई है तथा व्हीलचेर दिया गया है। वर्ष 2026-27 में अंकुर को स्कार्ट एलाउंस हेतु अनुशंसा की गई है, जो शीघ्र ही उनके खाते में प्रेषित कर दी जायेगी। शिव कुमार व विपिन को स्पेशल एजुकेटर के द्वारा होम बेस्ट एजुकेशन एवं शैक्षिक सपोर्ट दिया जा रहा है, इसके अतिरिक्त विभाग में कार्यरत फीजियोथेरेपिस्ट अजय पाण्डेय द्वारा बच्चों की फीजियोथेरेपी किया जा रहा है। डी०बी०टी० के तहत रू0 1200/- की धनराशि, ड्रेश, मोजा, जूता एवं बैग हेतु प्रेषित की जाती है। जिला दिव्यांगजन शसक्तिकरण अधिकारी द्वारा रामकिशन के दिव्यांग बच्चों को आवागमन की सुगमता हेतु एक व्हीलचेयर उपलब्ध करा दिया गया है तथा बड़े बेटे अंकुर को दिव्यांग पेंशन दिये जाने हेतु आवश्यक अभिलेख पूर्ण कराया जा रहा है। मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि विपिन कुमार एवं कुमारी सुमन को दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया है। परियोजना अधिकारी डूडा, द्वारा अवगत कराया गया है कि दिव्यांग बच्चों के परिवार को कांशीराम आवास योजना के अन्तर्गत आवास पॉकेट संख्या-01, ब्लाक संख्या 36/423 आवंटित कर दिया गया है। इस प्रकार परिवार को सुरक्षित एवं स्थायी आवासीय सुविधा उपलब्ध करा दी गयी है तथा आवास के अभाव से सम्बन्धित परिवार की मुख्य समस्या का समाधान कर दिया गया है। जिला प्रशासन पीड़ित परिवार की हर संभव मदद करने और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पूरी पारदर्शिता व गति के साथ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। पीड़ित परिवार ने जिला प्रशासन और माननीय मुख्यमंत्री जी का अपार आभार व्यक्त किया है।
Basti, Basti | Sep 16, 2026
*बस्ती: "माँ पर चार दिव्यांग बच्चों की जिम्मेदारी, सिर पर छत नहीं" खबर पर डीएम ने लिया त्वरित संज्ञान, परिवार को मिला आवास, राशन और पेंशन का सहारा* जनपद बस्ती, 15 सितंबर 2026 12 सितंबर को प्रकाशित खबर "माँ पर चार दिव्यांग बच्चों की जिम्मेदारी, सिर पर छत भी नहीं, बस्ती में सरकारी मदद की आस में भटक रहा परिवार" का जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना ने तत्काल संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए थे। प्रकरण रामकिशन पाण्डेय के परिवार से जुड़ा है। रामकिशन के चार बच्चे - अंकुर (18 वर्ष), विपिन (17 वर्ष), शिव कुमार (7 वर्ष) एवं सुमन (6 वर्ष) - चारों दिव्यांगता से ग्रसित हैं। परिवार के पास न जमीन थी, न अपना घर। खबर के बाद जिला प्रशासन ने जिला पूर्ति अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी एवं परियोजना अधिकारी डूडा से संयुक्त जांच कराई। *जांच के बाद हुई कार्रवाई -* *1. पूर्ति विभाग:* नगर पंचायत नगर बाजार निवासी श्रीमती गुड़िया देवी के पास आय प्रमाण पत्र व बैंक पासबुक नहीं थी। आधार लेकर आय प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन और बैंक खाता खुलवाने की प्रक्रिया कराई गई। तत्काल जनसहयोग से 45 किलो चावल व किराना का सामान दिया गया। आय प्रमाण पत्र जारी होते ही एक सप्ताह के अंदर अंत्योदय राशन कार्ड उपलब्ध करा दिया जाएगा। उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलेंडर उपलब्ध करा दिया गया है। *2. बेसिक शिक्षा विभाग:* तीन बच्चों का नामांकन उ0प्रा0वि0 नगर में कक्षा 7 में और सुमन का प्रा0वि0 रेहार में कक्षा 1 में कराया गया। सत्र 2024-25 में 3 बच्चों को एस्कॉर्ट अलाउंस के तहत 6000-6000 रुपये और विनीता को स्टाइपेंड के तहत 2000 रुपये DBT से भेजे गए व व्हीलचेयर दी गई। सत्र 2025-26 में अंकुर को 6000 रुपये एस्कॉर्ट अलाउंस और विनीता को 2000 रुपये स्टाइपेंड भेजा गया। सत्र 2026-27 में अंकुर के लिए एस्कॉर्ट अलाउंस की अनुशंसा की गई है। शिव कुमार व विपिन को स्पेशल एजुकेटर द्वारा होम बेस्ड एजुकेशन और फिजियोथेरेपिस्ट अजय पाण्डेय द्वारा फिजियोथेरेपी दी जा रही है। DBT के तहत 1200 रुपये ड्रेस, मोजा, जूता व बैग हेतु भी भेजे जाते हैं। *3. दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग:* बच्चों को आवागमन के लिए एक व्हीलचेयर उपलब्ध कराई गई है। बड़े बेटे अंकुर को दिव्यांग पेंशन दिलाने के लिए अभिलेख पूरे कराए जा रहे हैं। *4. स्वास्थ्य विभाग:* मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा विपिन कुमार एवं कुमारी सुमन को दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया है। *5. डूडा विभाग:* परिवार की मुख्य समस्या आवास की थी, जिसका समाधान करते हुए कांशीराम आवास योजना के अंतर्गत आवास पॉकेट संख्या-01, ब्लॉक संख्या 36/423 आवंटित कर दिया गया है। परिवार को सुरक्षित एवं स्थायी आवासीय सुविधा मिल गई है। जिला प्रशासन ने कहा है कि पीड़ित परिवार की हर संभव मदद और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है। पीड़ित परिवार ने जिला प्रशासन और माननीय मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त किया है। संवाददाता हरी ओम प्रकाश राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Sep 15, 2026