सिरसागंज: नसीरपुर थाना क्षेत्र में करंट लगने से युवक की मौत के मामले में नया मोड़, तीन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज
थाना नसीरपुर क्षेत्र के गांव गुढ़ा में साउंड सिस्टम लगाने के दौरान करंट लगने से हुई युवक की मौत के मामले में नया मोड़ सामने आया है। मृतक के परिजनों ने तीन लोगों पर युवक को जबरन ले जाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मंगलवार को मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी ह