कनवास: धुलेट चिकित्सालय में ग्रामीणों ने नवनियुक्त चिकित्सक का किया स्वागत, लंबे समय से रिक्त था पद
Kanwas, Kota | Aug 19, 2025 धुलेट में लम्बे अरसे से रिक्त चल रहे चिकित्सक पद पर मंगलवार को नवनियुक्त डॉ. शुभम गर्ग ने कार्यभार संभाला। खास बात यह रही कि डॉ. गर्ग ने अपने जन्मदिन के दिन ही नियुक्ति ग्रहण की। इस अवसर पर ग्रामीणों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार शाम करीब 5:30 बजे केक काटकर, साफा बांधकर और माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया।