कनवास: दरा मुकंदरा टाइगर रिजर्व के 82 वर्ग किमी. क्षेत्र में छोड़ी गई खतरनाक बाघिन कनकटी, ग्रामीणों को दी गई चेतावनी
Kanwas, Kota | Aug 15, 2025 दरा मुकंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व के 82 वर्ग किलोमीटर वन क्षेत्र में खतरनाक बाघिन कनकटी को स्वतंत्र विचरण के लिए छोड़ दिया गया है। इस संबंध में क्षेत्रीय वन अधिकारी ने ग्राम पंचायत मोरूकलां के सरपंच को पत्र लिखकर ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील की है। शुक्रवार शाम करीब 7 बजे वन विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि कनकटी पहले भी दो बार मनुष्य का शिकार कर चुकी है।