कनवास: दरा की अमझार पुलिया का शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने किया निरीक्षण, वैकल्पिक मार्ग से निकलेंगे भारी वाहन
Kanwas, Kota | Aug 14, 2025 राजस्थान के शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने गुरुवार सुबह करीब 11 बजे अमझार नदी पर बने क्षतिग्रस्त पुल का निरीक्षण किया। उन्होंने पीडब्ल्यूडी और एनएचईआई अधिकारियों से पुलिया की स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान करीब 10 दिन पहले सार्वजनिक निर्माण विभाग की टेस्टिंग रिपोर्ट में दरारें सामने आने पर पुलिया पर भारी वाहनों की आवाजाही रोक दी गई थी।