कनवास: बालापुरा रोड़ से देवली मांजी पुलिस ने रात्रि में वाहनों में तोड़फोड़ करने वाले 4 आरोपियों को कार सहित किया गिरफ्तार
Kanwas, Kota | Aug 18, 2025 कनवास थाना क्षेत्र की देवली मांजी थाना पुलिस ने रात्रि में वाहनों में तोड़फोड़ करने के मामले का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को घटना में प्रयुक्त कार सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस मुख्यालय से सोमवार शाम करीब 7 बजे जारी प्रेस नोट में कोटा ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर ने बताया कि 14 अगस्त की रात आरोपियों ने ग्राम हरिपुरा मांजी में उत्पात मचाया था।