चौसा: उदाकिशुनगंज के इंस्पेक्टर ने चौसा थाना का औचक निरीक्षण किया, आवश्यक दिशा निर्देश दिए
चौसा थाना परिसर का शुक्रवार को उदाकिशुनगंज के अंचल निरीक्षक यानी इंस्पेक्टर संतोष कुमार भगत ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने कई प्रकार की पंजियों का अवलोकन किया, वहीं लंबित पड़े मामलों के जल्द निष्पादन, फरार चल रहा है अभियुक्तों की गिरफ्तारी, विधि व्यवस्था को मजबूत करने सहित कई महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश उपस्थित अधिकारियों को दिए।