बेंगाबाद: बेंगाबाद डाक बंगला के पास सड़क हादसे में 2 लोग घायल
बेंगाबाद के डालबंगला के समीप रविवार रात 8 बजे हुए सड़क हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।बताया गया कि घटना में डाक बंगला निवासी परमेश्वर पंडित और रातडीह निवासी अंग्रेज महतो घटना में घायल हुए हैं।जानकारी के अनुसार, परमेश्वर पंडित मोटरसाइकिल से किसी कार्यवश बेंगाबाद की ओर जा रहे थे।