कामां: पंचायतीराज चुनाव को लेकर कामां पुलिस ने सीएलजी सदस्यों, पुलिस मित्रों व ग्राम रक्षकों की बैठक की
एसपी डीग शरण गोपीनाथ के निर्देशन में सोमवार शाम 4 बजे नकामां थाना परिसर में बैठक आयोजित की गई। ASP दिनेश यादव एवं सीओ राजेश शर्मा की मौजूदगी में थानाधिकारी सुनील कुमार ने सीएलजी सदस्यों,पुलिस मित्रों,सुरक्षा सखियों व ग्राम रक्षकों से चर्चा की।बैठक में चुनाव के दौरान सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने तथा शांति एवं कानून व्यवस्था कायम रखने की अपील की।