सोरांव: मऊआइमा थाना क्षेत्र के छाता में पुरानी रंजिश के चलते शादी समारोह में हुई मारपीट, दर्ज की गई शिकायत
मऊ आइमा इलाके के छाता में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट का मामला सामने आया। यह घटना 28 की रात की बताई जा रही है। थरवई थाना क्षेत्र बहमलपुर निवासी अमृतलाल पुत्र रग्घू मऊ आइमा थाना क्षेत्र के छाता बारात आया था। आरोप है कि जमीन के पुरानी रंजिश को लेकर कुछ नामजद व तीन अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। पीड़ित नामजद व अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी।