बक्सर: बक्सर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से 33 बोतल शराब बरामद, आरपीएफ कर रही जांच
Buxar, Buxar | Jun 15, 2024 वरीय अधिकारी के निर्देश पर ऑपरेशन सतर्क के तहत बक्सर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ के अधिकारी एवं जवानों के द्वारा ट्रेनों में चेकिंग अभियान चलाया गया। आरपीएफ प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि चेकिंग के दौरान गाड़ी संख्या 04060 ट्रेन के कोच संख्या S5 के नीचे चक्के के ऊपर स्प्रिंग प्लेट पर रखे हुए 3 बैग दिखाई दिया। उसमें कुल 33 बोतल शराब बरामद हुआ।