बक्सर: 71 बार नियमित रूप से रक्तदान कर चुके जिले के दो रक्तदाताओं को किया गया सम्मानित जिले के युवाओं में खुशी.
Buxar, Buxar | Jun 15, 2024 71 बार नियमित रूप से रक्तदान करने वाले दो युवकों को पटना में स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से सम्मानित किया गया है. सम्मान बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे की उपस्थिति में की गई. सम्मान समारोह में विशेष तौर पर यूनिसेफ के CFO मारग्रेट ग्वाडा के हाथों सम्मानित किया गया. जिले के दोनो युवाओं को सम्मानित किए जाने के बाद जिले के युवाओं में खुशी कायम है