बक्सर: बक्सर के एमवी कॉलेज में इग्नू की परीक्षा में खुलेआम हो रहा कदाचार
Buxar, Buxar | Jun 15, 2024 इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय, नयी दिल्ली के द्वारा संचालित इग्नू सत्रांत परीक्षा जून 2024 महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय के इग्नू परीक्षा केंद्र में कदाचार युक्त माहौल में ली जा रही है. परीक्षार्थी वह खुलेआम नकल करते देखे जा रहे हैं. इसका वीडियो सामने आने के बाद इग्नू के अधिकारी अभिलाष नायक ने मामले की जांच की बात कही है.