बक्सर: वेतन नहीं मिलने से नाराज जिले के 102 एंबुलेंस कर्मियों ने CS कार्यालय का किया घेराव, सौंपा मांग पत्र
Buxar, Buxar | Jun 15, 2024 पिछले तीन महीने से वेतन नहीं मिलने से नाराज 102 एंबुलेंस कर्मियों ने सीएस कार्यालय का घेराव किया. इसके बाद एंबुलेंस कर्मियों ने सीएस को अपनी मांगों से संबंधित मांग पत्र सौंपा. उनकी मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने का अनुरोध किया है. कहा कि अगर जल्द इस पर विचार नहीं होता है तो हम सभी एंबुलेंस चालक सामूहिक रूप से अवकाश पर चले जायेंगे.