बक्सर: डीएम के नेतृत्व में जिले के मुख्य सड़कों पर ओवरलोडिंग के खिलाफ चला अभियान, 18 ट्रक जब्त, 55,28,291 रुपए वसूला जुर्माना
Buxar, Buxar | Jun 15, 2024 डीएम अंशुल अग्रवाल के नेतृत्व में शनिवार की अहले भोर में 03:00 बजे से सुबह 08:00 बजे तक मुख्य सड़कों पर सघन छापेमारी की गई।छापेमारी के क्रम में कुल 18 वाहनों को जप्त किया गया। 55,28,291 रुपए का जुर्माना लगाया गया। साथ ही 01 अभियुक्त को हिरासत में भी लिया गया है। जप्त वाहनों पर परिवहन विभाग एवं खनन विभाग के द्वारा सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी।