फुलेरा मु. सांभर: जोबनेर किशनगढ़ रेनवाल सर्किल के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, राहगीरों ने अस्पताल में करवाया भर्ती
जोबनेर किशनगढ़ रेनवाल सर्किल के पास आज सुबह गुरुवार सुबह अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को राहगीरों की सहायता से उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होने पर जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल के लिए चिकित्सकों ने रेफर किया। बताया जा रहा है कि खिरवा निवासी राजू बाइक लेकर जा रहा था।