फुलेरा मु. सांभर: शिवदासपुरा थाना इलाके में कार और टैंकर में हुई भीषण टक्कर, कार सवार दंपति सहित मासूम की हुई मौत
जयपुर के शिवदासपुरा थाना इलाके में कार और टैंकर में हुई भीषण टक्कर में कार सवार दंपती सहित मासूम की मौत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग अंदर फंस गए। हादसा शिवदासपुरा थाना इलाके के रिंग रोड पर पर हुआ। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।