फुलेरा मु. सांभर: सामोद इलाके में लोहे के पाइप से लटका हुआ मिला एक युवक का शव, सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची
सामोद इलाके में एक युवक का शव लोहे के पाइप से संदिग्ध परिस्थितियों में लटका हुआ मिलने से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं मृतक के परिजनों ने हत्या कर शव लटकाने की आशंका जताई है। सामोद पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। सामोद थाना प्रभारी धर्म सिंह ने बताया कि मोरीजा के पहाड़ी इलाके स्थित एक आश्रम के पास लोहे के पाइप से एक युवक का शव की सूचना दी।