फुलेरा मु. सांभर: जयपुर के नेवटा बांध पर जिला स्तरीय जल महोउत्सव का आयोजन,जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने की शिरकत
प्रदेश भर में जल संरक्षण को लेकर सरकार की ओर से विभिन्न अभियान चलाए जा रहा है। प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय पर जल संरक्षण को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। वही आज बुधवार को जयपुर के समीप नेवटा बांध पर जिला स्तरीय जल महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत रहे।