नरवल: महाराजपुर में कार सवार युवक को दबंगों ने बीच सड़क पीटा, वीडियो वायरल
महाराजपुर थाना क्षेत्र में अंडरपास के निकट कार सवार युवक को दबंगों ने बीच सड़क पर बेरहमी से पीट दिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर प्रकरण की शिकायत पुलिस आयुक्त से की गई। वीडियो वायरल होते ही पुलिस आयुक्त ने वीडियो को संज्ञान में लेते हुए थाना प्रभारी को कार्रवाई हेतु निर्देशित किया। थाना प्रभारी ने जानकारी दी कि आवश्यक वैधानिक करवाई की जा रही है ।