नरवल: प्राथमिक विद्यालय अमोली में बाउंड्री तोड़कर विद्यालय के अंदर घुसी बोलेरो, सहायक अध्यापक हुआ घायल
महाराजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय अमोली में एक तेज रफ्तार बोलेरो कार विद्यालय की बाउंड्री तोड़कर विद्यालय के अंदर जा घुसी। घटना में विद्यालय के सहायक अध्यापक गंभीर रूप से घायल हो गए। थाना प्रभारी ने जानकारी दी कि घायल अध्यापक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।